इराक में लड़कियों की शादी की उम्र 9 साल करने को लेकर भड़कीं Fatima Sana Shaikh, बोलीं- ये भयानक है

दंगल फेम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को हमने कई महत्वपूर्ण भूमिका में देखा है। एक्ट्रेस ने सैम बहादुर में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। इसके अलावा एक्ट्रेस कई सोशल और पॉलिटिकल मुद्दों पर भी अपनी राय शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इराक के विवाह कानून पर अपनी राय पेश की है।

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने लड़कियों की शादी की कानूनी उम्र घटाकर सिर्फ 9 साल करने के इराक के हालिया प्रस्ताव की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस कदम को भयानक बताते हुए अपना रिएक्शन दिया है। फातिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में खबर का लिंक शेयर किया जिसका टाइटर था, 'इराक लड़कियों के लिए विवाह की कानूनी उम्र 15 से घटाकर 9 साल करने की योजना बना रहा है।'

फातिमा ने जाहिर किया गुस्सा

एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा, "उफ्फ! इसका क्या मतलब है।" दरअसल इराक की संसद में पेश हुए इस बिल ने काफी विवाद और चिंता पैदा कर दी है। यह व्यक्तिगत स्थिति कानून में संशोधन करना चाहता है, जो वर्तमान में विवाह की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित करता है। यह वहां के नागरिकों को पारिवारिक मामलों के लिए धार्मिक या नागरिक अधिकारियों के बीच चयन करने की अनुमति देगा।
Social Media Posts

US Promises to give Intel aid to lo...

a year ago

Renewable energy dead as industry w...

a year ago

Mount Etna erupts fashion in nice l...

a year ago

Delicious Recipes That Will Satisfy...

a year ago
Social Media Posts

US Promises to give Intel aid to lo...

a year ago

Renewable energy dead as industry w...

a year ago

Mount Etna erupts fashion in nice l...

a year ago

Delicious Recipes That Will Satisfy...

a year ago